फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accountant accused of putting the black ink on PM-CM's photo

लेखपाल पर लगा पीएम-सीएम के फोटो पर कालिख पोतने का आरोप

Sun, 28 Feb 2021 04:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Feb 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
accountant accused of putting the black ink on PM-CM's photo
लेखपाल पर पीएम-सीएम की फोटो पर कालिख पोतने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

किशोरपुर गांव में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के प्रचार के लिए प्राथमिक स्कूल के पास लगे बोर्ड पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। बोर्ड पर लगे पीएम और सीएम का फोटो पर भी कालिख पोती गई है। ग्रामीणों ने लेखपाल पर आरोप लगाकर मामले की शिकायत की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद लेखपाल को बयान दर्ज कराने के लिए जेवर कोतवाली बुलाया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक किशोरपुर गांव स्थिति प्राथमिक स्कूल के सामने विद्युत निगम का बोर्ड लगा है। जिस पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो के साथ-साथ योजना का विवरण लिखा हुआ है। आरोप है कि लेखपाल ने बोर्ड पर कालिख पोत दी। जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों ने शनिवार देर शाम इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बोर्ड पर कालिख पुती देख आरोपी लेखपाल को कोतवाली पहुंचकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


वहीं उपजिलाधिकारी जेवर रजनीकांत मिश्र ने बताया कि लेखपाल से बात हुई है। लेखपाल ने बताया कि मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के समय का है। कुछ लोगों ने लेखपाल से किसी चिढ़ को लेकर इस समय शिकायत की है। वहीं, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि आचार संहिता के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख नहीं पोती जा सकती। लेखपाल को विभाग से बोर्ड को उखड़वा देना चाहिए था या फिर दोनों को कपड़े से ढकना चाहिए था। लेखपाल ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed