फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accomplice of mirchi gang leader ashu jaat arrested

मिर्ची गैंग के सरगना आशु जाट का साथी गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
accomplice of mirchi gang leader ashu jaat arrested
पुलिस की गिरफ्त में मिर्ची गिरोह का बदमाश। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। तीन वर्ष से फरार मिर्ची गैंग के बदमाश गजेंद्र सिंह को बीटा-2 थाना पुलिस ने शुक्रवार को परी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। गजेंद्र मिर्ची गैंग के सरगना आशु जाट का दाहिना हाथ बताया जा रहा है। आशु के अधिकतर आपराधिक काम गजेंद्र ही अंजाम देता था। कोतवाली बीटा-2 प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि गजेंद्र व उसके साथियों ने वर्ष 2019 में एल्डिको गोलचक्कर के पास कोको-3 पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर की हत्या कर कैश लूटा था। मामले में नोएडा एसटीएफ ने पांच बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन रिश्तेदार के यहां जाने से गजेंद्र बच गया था। गजेंद्र ने गिरफ्तार बदमाश अजीत चौहान के साथ मिलकर पेट्रोल पंप लूट की साजिश रची थी। आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

घरों में चोरी का प्रयास करते दो पकड़े
ग्रेटर नोएडा। थाना कासना पुलिस ने घर में चोरी का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कासना की गुर्जर कॉलोनी के एक घर में घुसे थे। इस दौरान परिवार और पड़ोसियों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों की पहचान पींजरी अलीगढ़ निवासी कपिल और नितिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

युवक से सरेराह लैपटॉप-मोबाइल लूटे
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी स्थित स्टोर में कार्यरत युवक से घर लौटते समय बदमाशों ने हथियार के बल पर लैपटॉप, तीन मोबाइल और रुपये लूट लिए। युवक ने बिसरख कोतवाली में शिकायत भी दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, गांव मिलक लच्छी निवासी फरहान ने बताया कि वह ऐस सिटी में एक स्टोर पर इंचार्ज है। उसने रिश्तेदार के लिए ऑनलाइन एंड्रायड मोबाइल मंगाया था। इसके अलावा उसके पास दो मोबाइल और एक लैपटॉप था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह स्टोर बंद कर गांव मिलक लच्छी में लैपटॉप दिखाने के लिए कारीगर के पास पहुंचा था। घर लौटते समय तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर लैपटॉप, तीन मोबाइल, दो डेबिट कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड आदि लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed