फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ABVP workers burnt the effigy of Om Prakash

Noida News: अभाविप कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश का पुतला फूंका

Fri, 05 Sep 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers burnt the effigy of Om Prakash
रसड़ा क्षेत्र के मीरनगंज स्थित सुभासपा कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार
रसड़ा। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा बताए जाने पर मीरनगंज स्थित सुभासपा कार्यालय पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन कर उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक के बावजूद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं के उग्र रूप को देख रसड़ा सहित कई थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। एबीवीपी कार्यकर्ता ऋषभ कुमार, आलोक कुशवाहा, सानू शर्मा, शनि पांडेय, चंद्रकांत दूबे आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ता मथुरा पीजी काॅलेज रसड़ा से ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पुतला दहन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed