{"_id":"5d8cf5558ebc3e93cd66b3d1","slug":"absconding-from-11-years-nabbed-grnoida-news-noi463605079","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल से फरार 50 हजार का इनामी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल से फरार 50 हजार का इनामी धरा
विज्ञापन
11 साल से फरार 50 हजार का इनामी धरा
ग्रेटर नोएडा। एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मंगलवार को देर रात 50 हजार के इनामी बदमाश को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश गैंगस्टर के मुकदमे में पिछले 11 साल से पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र से फरार था। आरोपी राकेश कुमार यूपी, हरियाणा और राजस्थान में लूट व चेन स्नैचिंग की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी बदमाश बावरिया गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है।
एसटीएफ नोएडा यूनिट के सीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश राकेश कुमार हाल निवासी थाना खैरथल जिला अलवर, राजस्थान और मूल निवासी आजाद नगर, थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद का रहने वाला है। एसटीएफ की टीम ने बुधवार रात दबिश देकर राजस्थान के अलवर स्थित बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि राकेश पर पीलीभीत पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। राकेश अपने गिरोह के साथ यूपी के अलावा राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी लूटपाट कर चुका है।
पत्नी के साथ मिलकर करता था वारदात
गिरोह के बदमाश परिवार के सदस्यों को साथ मिलकर लूटपाट करने की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के साथ मिलकर 2008 में पीलीभीत के सुनपढ़ी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग व लूट की कई वारदात कर चुका है। पीलीभीत में उसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं। यहां गैंगस्टर की कार्रवाई होने पर वह फरार हो गया था। हालांकि गौतमबुद्ध नगर में उसके खिलाफ एक भी मुकदमा दर्ज नहीं होने की बात सामने आई है।