फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   absconding btech student arrested from delhi by keeping aunt dead body in sack

बोरे में मिली मौसी: शादी की जिद कर रही थी पूजा, पीछा छुड़ाने के लिए भांजे ने दी खौफनाक मौत; लिव-इन में रहते थे दोनों

Sat, 16 Jul 2022 06:43 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 16 Jul 2022 06:43 PM IST
सार

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि प्लेसमेंट में नौकरी लगने के बाद आशीष ने पूजा से शादी करने से इनकार कर दिया था। उसने पूजा से घर लौटने की सलाह दी। इससे पूजा नाराज हो गई।

विज्ञापन
absconding btech student arrested from delhi by keeping aunt dead body in sack
बीटेक छात्र आशीष रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गामा-1 सेक्टर के मकान में हुई पूजा भारती उर्फ अनवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला के साथ रहने वाले बीटेक छात्र आशीष रंजन को दिल्ली के अशोक नगर स्थित भाई के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पूजा भारती आशीष की मौसी थी। दोनों प्रेम प्रसंग में साथ रहते थे। आशीष की हैदराबाद की सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी लग गई थी। वह अकेले शिफ्ट होना चाहता था। जबकि पूजा उससे शादी की जिद कर रही थी। आशीष ने पीछा छुड़ाने के लिए दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव बोरे में रखकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


नौ जुलाई को गामा-1 सेक्टर स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर रहने वाली बिहार के बांका निवासी पूजा भारती का शव बोरे में बंद मिला था। उसके साथ रहने वाला बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र आशीष रंजन लापता था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दोनों करीब एक साल से चचेरे भाई बहन बनकर रहते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार पहुंची तो पूजा के आशीष की मौसी होने की बात पता चली। पूजा का विवाह झारखंड निवासी युवक से हुआ था। पति से विवाद की वजह से मायके में रहती थी। सरकारी नौकरी की तैयारी का बहाना बनाकर ग्रेनो में आशीष के साथ रहने लगी थी। आशीष और पूजा ने साथ रहने की बात परिजनों से छुपा रखी थी। 
विज्ञापन

 

सुसाइड नोट लिखकर दी थी खुदकुशी की धमकी

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि प्लेसमेंट में नौकरी लगने के बाद आशीष ने पूजा से शादी करने से इनकार कर दिया था। उसने पूजा से घर लौटने की सलाह दी। इससे पूजा नाराज हो गई। उसने अवैध संबंधों की बात परिजन व समाज को बताने की धमकी दी। उसने सुसाइड नोट लिखकर आशीष पर पांच साल से धोखा देने व उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। आशीष को लगा कि पूजा उसे फंसा सकती है। पीछा छुड़ाने के लिए पूजा की हत्या कर दी। 

शव ठिकाने लगाने का था इरादा 

पुलिस के मुताबिक गामा-1 स्थित मकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि आशीष आठ जुलाई को एक बैग लेकर घर से निकला था। आशीष ने बोरे में शव ठिकाने लगाने के इरादे से रखा था। लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगे होने व मकान मालिक आदि के देख लेने के डर से वह बेड के नीचे शव छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किए गए दो बेड सीट, एक कंबल, एक प्लास्टिक बोरा, एक प्लास्टिक रस्सी बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed