{"_id":"68ab265f4a730f5a0f09c38d","slug":"absconding-accused-arrested-in-pocso-act-noida-news-c-23-1-lko1064-72730-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पोक्सो एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 6 जुलाई 2025 को पीड़ित के पिता ने शिकायत दी थी कि उनकी 14 साल की बेटी को रोहित पुत्र किशन सिंह निवासी नगला हुक्म सिंह बहलाकर ले गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया और बयान के आधार पर मुकदमे में पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोहित काफी समय से पकड़ में नहीं आ रहा था। रविवार को पुलिस टीम ने उसे जेवर-रबूपुरा रोड पर नहर कोठी दयानतपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -
अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर में अवैध असलहा रखने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र निवासी ग्राम मेहंदीपुर के रूप में हुई है। उसका हाल का पता मोहल्ला होली चौक, कस्बा जेवर है। अभियुक्त को पुलिस ने एल.डी. कॉन्वेंट स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है।