फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aaryan Pehalwan emerged as the winner of the wrestling match.

Noida News: कुश्ती के विजेता बने आर्यन पहलवान

Sat, 24 Oct 2026 07:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 24 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Aaryan Pehalwan emerged as the winner of the wrestling match.
जहांगीरपुर कस्बे के रामलीला मैदान में श्री रामायण मेला समिति द्वारा विशाल दंगल का आयोजन किया गय
जहांगीरपुर (संवाद)। कस्बे के रामलीला मैदान में श्री रामायण मेला समिति की ओर से विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसका शुभारंभ चमन प्रधान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे खुर्जा विधायक मिनाक्षी सिंह और ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाए। दंगल में सबसे पहले छोटे-छोटे बच्चों की कुश्तियां कराई गईं। 5,100 रुपये की कुश्ती प्रमोद पहलवान, आगरा और हर्ष पहलवान, वैना के बीच हुई, जिसमें हर्ष विजेता रहे। वहीं, 11,000 रुपये की कुश्ती छोटे पहलवान, फिरोजपुर और हनी पहलवान, जसराम अखाड़ा दिल्ली के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसके बाद 21,000 रुपये की कुश्ती दानिश पहलवान, अनवरगढ़ और अनुज पहलवान, फिरोजपुर के बीच हुई। कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल का सबसे बड़ा मुकाबला 31,000 रुपये और एक सेला की इनामी कुश्ती का रहा। जिसमें आर्यन पहलवान, किशवागढ़ी और चीता पहलवान, दिल्ली के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें आर्यन खिताब जीता। उत्साहित होकर देवदत्तय प्रजापति ने 5100 रुपये का इनाम दिया। रेफरी की भूमिका सतवीर सिंह, जाकिर पहलवान और बिट्टू मास्टर ने निभाई।सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed