फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP will start a campaign to save the Constitution today

Noida News: आप आज शुरू करेगी संविधान बचाने की मुहिम

Sat, 13 Apr 2024 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
AAP will start a campaign to save the Constitution today
गोपाल राय ने कहा - 24 राज्यों की राजधानी में संविधान बचाओ दिवस मनाएगी पार्टी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर रही है। अब पार्टी की ओर से डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर रविवार को संविधान व लोकतंत्र बचाने की मुहिम शुरू की जाएगी। इसके तहत लोग संविधान बचाने की शपथ लेंगे। आप नेताओं ने बताया कि देश के 24 राज्यों की राजधानी में यह आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में सुबह 11 बजे सभी मंत्री, विधायक समेत अन्य पदाधिकारी एकत्र होंगे। इस दौरान संविधान की मूल प्रस्तावना को एक साथ पढ़कर सभी शपथ लेंगे। केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजकर अंबेडकर जयंती को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है। आप ने इस आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी देशभर में संविधान बचाओ दिवस मनाएगी। इस समय पूरा देश लोकसभा चुनाव के दौर से गुजर रहा है। ये बहुत ही संवेदनशील समय है। अगर संविधान को बचाना है, तो देश के लोगों को एकजुट होकर खड़े होना पड़ेगा। महाराष्ट्र में जिस तरह से तोड़फोड़ कर सरकार को बदला गया, वह लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। कर्नाटक, गोवा और मध्यप्रदेश में भी यही किया गया। झारखंड में भी यही कोशिश है। दिल्ली और पंजाब में भी लगातार यही करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed