फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP ruled Punjab government responsible for water crisis: Pravesh Verma

जलसंकट के लिए आप शासित पंजाब सरकार जिम्मेदार : प्रवेश वर्मा

Thu, 01 May 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
AAP ruled Punjab government responsible for water crisis: Pravesh Verma
जल मंत्री ने कहा- सत्ता से बाहर होने पर आप बदले की भावना से कर रही काम
विज्ञापन

----------------------------
270 क्यूसेक पानी की आपूर्ति भाखड़ा डैम से रोजाना होती है
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ती गर्मी के बीच जलसंकट गहराता जा रहा है और दिल्ली सरकार ने इसके लिए आम आदमी पार्टी शासित पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने पंजाब की ओर से हरियाणा व दिल्ली का पानी रोकने को दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की जनता ने आप को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर कर दिया, तो अब आप बदले की भावना से काम कर रही है और जलसंकट को एक राजनीतिक हथियार बना रही है।
विज्ञापन

वर्मा ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार दिल्लीवासियों को प्यासा नहीं रहने देगी। पानी जीवन का आधार है, राजनीति का माध्यम नहीं। हम किसी भी कीमत पर दिल्ली का जलाधिकार नहीं छीनने देंगे। दिल्ली को भाखड़ा डैम से प्रतिदिन 270 क्यूसेक पानी की आपूर्ति होती है, जिससे लगभग 76 लाख लोगों को जल मिलता है। दिल्ली की 90 प्रतिशत जलापूर्ति बाहरी स्रोत भाखड़ा, यमुना, गंगा व कैरियर लाइन चैनल आदि पर निर्भर है। इन स्रोतों में से यदि एक भी बाधित होता है, तो राजधानी में भीषण जलसंकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है। ऐसे समय में जब गर्मी चरम पर है तो पंजाब सरकार का यह कदम असंवेदनशीलता और दुर्भावनापूर्ण राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने आप से सवाल किया है कि क्या यह वही पार्टी है जो कभी हर नागरिक को मुफ्त पानी देने की बात करती थी और अब खुद ही पानी रोकने की राजनीति पर उतर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article