फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP leader after victory in Delhi MCD elections preparing to contest civic elections in UP

Noida: दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत से 'गदगद' 'आप' नेता, यूपी में निकाय चुनव लड़ने की तैयारी

Wed, 07 Dec 2022 11:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला माई सिटी, नोएडा
अमर उजाला माई सिटी, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 11:06 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भ्रष्टाचार, झूठ और नफरत की राजनीति की हार हुई है। दिल्ली की जनता ने इस तरह की राजनीति करने वालों को वोट से जवाब देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में और मजबूत बनाने का काम किया है। 

विज्ञापन
AAP leader after victory in Delhi MCD elections preparing to contest civic elections in UP
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर नोएडा सहित प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों का लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया और एक दूसरे को बधाई दी। जीत की खुशी में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर खूब झूमे।

विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भ्रष्टाचार, झूठ और नफरत की राजनीति की हार हुई है। दिल्ली की जनता ने इस तरह की राजनीति करने वालों को वोट से जवाब देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में और मजबूत बनाने का काम किया है। जादौन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल के भाजपा के भ्रष्टाचार के मॉडल पर झाड़ू चला कर अरविंद केजरीवाल के विकास के मॉडल को चुना है।

विज्ञापन

 


वहीं, पंकज अवाना ने कहा कि एमसीडी चुनावों में जीत पर दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल के काम पर मोहर लगाई है। बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित तमाम किये गए कई विकास कार्यों से दिल्ली की जनता खुश है। उन्होंने कहा कि एमसीडी में पिछले 15 सालों से भाजपा का राज था। इन 15 वषों में भाजपा ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये, जिसकी वजह से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए थे। इस बार दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर विश्वास किया है। निश्चित रूप से अब दिल्ली साफ स्वच्छ शहर बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंकज अवाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी निकाय चुनाव सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। जीत से मिली ऊर्जा से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केजरीवाल की उपलब्धियां लोगों को बताएंगे और अपील करेंगे कि निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed