फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP is upset with development projects: BJP

विकास परियोजनाओं से आप बौखलाई : भाजपा

Fri, 12 Sep 2025 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
AAP is upset with development projects: BJP
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि आप नेता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर पांच नए सरकारी अस्पतालों का उद्घाटन होने से परेशान हैं। साथ ही, केंद्र सरकार के सहयोग से लगभग 1500 करोड़ रुपये की कई जनहितकारी परियोजनाएं भी शुरू होंगी। दस साल तक केजरीवाल सरकार ने जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा। आप सरकार ने अस्पताल निर्माण की घोषणाएं तो कीं लेकिन केवल भवन निर्माण के लिए आंशिक बजट दिया। मेडिकल उपकरण और स्टाफ भर्ती का प्रावधान ही नहीं किया जिससे एक भी अस्पताल पूरी तरह चालू नहीं हो सका। सौरभ भारद्वाज की ओर से मंगोलपुरी के विधायक राजकुमार चौहान पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए सचदेवा ने कहा कि यह बयान हास्यास्पद है। ये बयान सौरभ की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। झूठा वीडियो चलाकर आरोप लगाना आप पुरानी आदत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed