फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP created ruckus in the House as part of a conspiracy: BJP

साजिश के तहत आप ने किया सदन में हंगामा : भाजपा

Thu, 23 Feb 2023 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
AAP created ruckus in the House as part of a conspiracy: BJP
मोबाइल-पेन के कारण वोटिंग की गोपनीयता भंग, चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ : मनोज तिवारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा ने स्थायी समिति का चुनाव बुधवार रात नहीं कराए जाने को साजिश का हिस्सा बताया है। भाजपा का कहना है कि मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, लेकिन समिति के चुनाव के दौरान हंगामा करना आम आदमी पार्टी की साजिश थी। अगर मोबाइल व पेन मेयर के चुनाव में नहीं थे तो समिति के चुनाव में क्यों इस्तेमाल किए गए।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह और प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समिति के चुनाव के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर आप नेताओं ने चुनाव की गोपनीयता को भंग किया। भाजपा नेताओं ने एक वीडियो भी दिखाया जिसमें आप पार्षद देवेंद्र कुमार भाजपा पार्षद प्रमोद गुप्ता को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा बाहुबली होने का उदाहरण पेश करती है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एमसीडी के सदन में जो दृश्य देखने को मिले वह इससे पहले कभी नहीं देखे गए। राज्य सभा के सदन में जब से आम आदमी पार्टी के सांसद चुनकर आए हैं, वे लगातार हंगामा करते हैं जो एमसीडी सदन में भी देखने को मिला। पार्षदों द्वारा पेन और मोबाइल ले जाने के कारण वोटिंग की गोपनीयता भंग हुई। इससे चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं, सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार को कानून व संविधान पर विश्वास नहीं है। बुधवार की रात सदन में जो कुछ भी हुआ वह सभी एक साजिश के तहत हुआ। आप पार्षद एवं नेता सदन मुकेश गोयल ने पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा से मांग की कि पेन एवं मोबाइल की अनुमति नहीं दी जाए, जिस पर भाजपा ने कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन जैसे ही आम आदमी पार्टी की मेयर बनी तो उन्होंने तुरंत पेन और मोबाइल की अनुमति दे दी। आप पार्षदों ने अंदर जाकर वोटिंग करते हुए फोटो खींचकर केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed