{"_id":"654bafc444a7cdd23302fb84","slug":"a-younger-brother-along-with-three-friends-killed-his-elder-brother-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा भाई बना जल्लाद: तीन दोस्तों के साथ मिलकर की बड़े की हत्या, पहले पिलाई शराब; फिर नहर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा भाई बना जल्लाद: तीन दोस्तों के साथ मिलकर की बड़े की हत्या, पहले पिलाई शराब; फिर नहर में फेंका शव
Wed, 08 Nov 2023 09:27 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:27 PM IST
सार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में एक युवक ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या का खुलासा कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में एक व्यक्ति ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की गमछे से गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले शराब पिलाई थी और फिर शव पांच किमी दूर जाकर जारचा कोतवाली क्षेत्र में प्यावली नहर में फेंक दिया। हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी भाई और तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाई के शराब पीकर लड़ने की आदत से परेशान था और आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह धूम मानिकपुर गांव निवासी आशुतोष चौहान का शव जारचा कोतवाली क्षेत्र की प्यावली नहर में मिला था। नहर में पानी नहीं था और मृतक की बाइक भी वहीं पर पड़ी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
खुलासा करने के बाद पुलिस अफसरों ने बताया कि मृतक जारचा कोतवाली क्षेत्र की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में ट्रक चलाता था। शनिवार को उसने कंपनी में ट्रक खड़ा कर दिया। उसके बाद अपनी बाइक से गांव में घर पहुंचा। घर में शराब पी और फिर नशे में मां और छोटे भाई के साथ गाली गलौज व मारपीट की। इससे नाराज होकर छोटे भाई राहुल ने उसकी हत्या करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
आरोपी भाई ने अपने साथ सुमित उर्फ बंटी निवासी बिसाहड़ा, धूम मानिकपुर गांव निवासी दीपक और निशु को भी ले लिया। सभी ने मिलकर आशुतोष की हत्या की साजिश रची। राहुल अपने भाई आशुतोष को बाहर शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां दोस्तों के साथ मिलकर उसे शराब पिलाई और नशा होने के बाद गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी शव को बाइक पर लेकर जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यावली के पास नहर पर पहुंचे। हत्यारोपियों ने शव और बाइक को नहर में ही फेंक दिया। घटना को हादसा बनाने का प्रयास किया। आरोपी राहुल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछे के अलावा वारदात में शामिल दोस्त दीपक, सुमित और निशु को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी भी चालक हैं। एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि शराब पीने के साथ मारपीट करने पर भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया।