फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   a young married women missing

Noida News: पति के साथ बैंक आई महिला संदिग्ध अवस्था में लापता

Tue, 16 Dec 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
a young married women missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। कस्बे के एक बैंक के पास से 20 वर्षीय विवाहिता कस्बे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजन ने मंगलवार को दनकौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी राहुल ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ दनकौर स्थित एक बैंक किसी काम से गए थे। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो देखा कि उनकी पत्नी वहां पर नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन की गई, रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चल सका। उन्होंने ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और पत्नी का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। महिला के लापता होने से परिवारजन बेहद चिंतित हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की शिकायत ले ली गई है। महिला की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed