फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man died after being injected by a fake doctor on the day of his wedding in Rabupura, Greater Noida.

मातम में बदली खुशियां: निकाह वाले दिन ही झोलाछाप के इंजेक्शन लगने से हुई युवक की मौत, घर में था इकलौता बेटा

Thu, 04 Jul 2024 01:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 04 Jul 2024 01:08 PM IST
सार

मोहल्ला आजाद नगर निवासी युवक रिजवान (24) की का निकाह बुधवार को बुलंदशहर के गांव जलीलपुर से होना था। परिवार में खुशी का माहौल था। रिजवान की आंख के पास फुंसी हो गई थी। रिजवान फुंसी का उपचार करने के लिए कस्बे के ही एक झोलाछाप के पास गया।

विज्ञापन
A young man died after being injected by a fake doctor on the day of his wedding in Rabupura, Greater Noida.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा के मोहल्ला आजाद नगर में बुधवार सुबह परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार को रिजवान (24) का निकाह होना था। आंख में फुंसी होने पर इलाज कराने के लिए कस्बे के ही झोलाछाप के पास गया था।

विज्ञापन


झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद रिजवान की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच की बात कही है।
विज्ञापन


मोहल्ला आजाद नगर निवासी युवक रिजवान (24) की का निकाह बुधवार को बुलंदशहर के गांव जलीलपुर से होना था। परिवार में खुशी का माहौल था। रिजवान की आंख के पास फुंसी हो गई थी। रिजवान फुंसी का उपचार करने के लिए कस्बे के ही एक झोलाछाप के पास गया। झोलाछाप ने रिजवान के इंजेक्शन लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि रिजवान के इंजेक्शन लगाने के बाद से अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे पहले झांझर स्थित चिकित्सक के पास ले गए। जहां से उसे बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया गया। बुलंदशहर में भी रिजवान की गंभीर हालत को देखते हुए इसे ग्रेटर नोएडा के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

उधर, मौत की खबर मिलते ही झोलाछाप फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने लिखित में कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। अगर वह कोई शिकायत करते है तो जांच की जाएगी।


बचपन में ही हो गई थी मां की मौत
रिजवान के जन्म देने के साल भर बाद ही मां की मौत हो गई थी। पिता रफीक ने रिजवान को पाला था। बेटे के निकाह के लिए जमकर तैयारी की जा रही थी। मोहल्ले में भी रिजवान के निकाह को लेकर काफी खुशी का माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed