{"_id":"69cbe1172efe9b16ad00b640","slug":"a-young-man-beat-up-a-couple-after-they-asked-him-to-put-a-leash-and-muzzle-on-the-dog-complaint-filed-noida-news-c-1-noi1095-4111177-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुत्ते को पट्टा और मजल पहनाने को बोला तो युवक ने दंपती को पीटा, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुत्ते को पट्टा और मजल पहनाने को बोला तो युवक ने दंपती को पीटा, शिकायत
विज्ञापन
- सेक्टर-134 की एक सोसाइटी के पार्क की घटना, चार के खिलाफ शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोसाइटी पार्क में कुत्ता टहला रहे व्यक्ति से कुत्ते को मजल पहनाने के लिए टोकना एक दंपती पर भारी पड़ गया। युवक ने टोकने पर दंपती से मारपीट कर डाली। वहीं, महिला ने युवक पर छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगाए हैं। मामले में कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस चारों युवकों के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच कर रही है।
सेक्टर-134 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले दंपती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सोमवार को पार्क में बैठे थे कि सोसाइटी का एक युवक बिना मजल और पट्टा बांधे अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को घुमा रहा था। कुत्ता एकाएक दंपती के पास आया तो उन्होंने युवक से कुत्ते को बांधने के लिए बोला। इस बात से युवक नाराज हो गया और अभद्रता करने लगा। उसने अपने तीन साथियों को बुलाया और फिर चारों ने मिलकर दंपती के साथ मारपीट की। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।