{"_id":"68b9e697c3329c34090e6290","slug":"a-young-man-and-two-women-cheated-rs-20000-na-news-c-5-1-drn1031-780819-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक और दो महिलाओं ने 20 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक और दो महिलाओं ने 20 हजार ठगे
विज्ञापन
Iहरिद्वार रेलवे स्टेशन का मामला, जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
Iहरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक युवक और दो महिलाओं ने यात्री बनकर एक पेंट्रीकार कर्मचारी के साथ 20 हजार की धोखाधड़ी कर दी। नकद 20 हजार लेने के बाद रकम लौटाने का झांसा देकर नकली ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट दिखाकर मौके से फरार हो गए। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
I
I
I
Iजीआरपी के अनुसार, आलोक मिश्रा पुत्र विश्वामित्र मिश्रा निवासी गोंडा यूपी ट्रेनों में साइड पेंट्री का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर मैनेजर से हिसाब कर रहा था। तभी अरुण अनूप सोनी नाम का युवक दो महिलाओं के साथ उसके पास आया और खुद को यात्री बताते हुए कहा कि वह ताजमहल देखने आगरा जा रहा है। उसके पास कैश नहीं है और 20 हजार रुपये की जरूरत है।
I
I
I
Iउसने भरोसा दिलाया कि तुरंत ऑनलाइन 20 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर देगा। उसने भरोसा कर 20 हजार रुपये नकद दे दिए। कुछ देर बाद युवक ने मोबाइल पर 20 हजार 500 रुपये ट्रांसफर का स्क्रीनशॉट दिखाया। आलोक घर पहुंचा तो पत्नी के खाते में कोई रकम नहीं आई थी। ठगी का एहसास होने पर वह दोबारा स्टेशन लौटा और काफी देर तक आरोपियों को ढूंढते रहा, लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक और उसकी महिला साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।I