फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A vendor zone has been set up near the school and hospital, leaving ambulances stranded.

Noida News: स्कूल-अस्पताल के पास बना दिया वेंडर जोन, फंस रही एंबुलेंस

Sun, 26 Oct 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
A vendor zone has been set up near the school and hospital, leaving ambulances stranded.
(अनिवार्य खबर फोटो के साथ)
विज्ञापन

-सेक्टर-12 में निवासियों ने वेंडर जोन का किया विरोध, नहीं हटाने पर दी धरने की चेतावनी


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-12 में रविवार को बारात घर में सेक्टर निवासियों ने पहली संयुक्त आरडब्ल्यूए आवासीय चर्चा बैठक का आयोजन किया। इस दौरान सेक्टर की मुख्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सेक्टर के मार्ग से अतिक्रमण व वेंडिग जोन स्थानांतरित करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी गई। यदि समस्या का समाधान न हुआ तो 15 के बाद से नवंबर से धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान 700 निवासियों ने हस्ताक्षर के साथ नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के लिए एक मांग पत्र तैयार किया गया।



बैठक के दौरान निवासियों ने बताया कि सेक्टर-12 का सबसे महत्वपूर्ण एकल आंतरिक मार्ग है, जहां चार प्रमुख बाजार, एक सरकारी स्कूल, एक अस्पताल, कई होटल और दो पार्क स्थित हैं। ऐसे में इस सड़क पर ट्रैफिक अधिक रहता है। इसके बाद भी इस सड़क पर वेंडर जोन बन गया है और यहां पर अतिक्रमण रहता है। ऐसे में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा भी कर लिया है। यह अवैध बाजार सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। ऐसे में मार्ग पर दिन रात ट्रैफिक रहता है और प्रदूषण की स्थिति बढ़ रही है। अराजक तत्वों का आना जाना बढ़ गया है। नजदीक अस्पताल होने की वजह से एंबुलेंस फंस जाती है। स्कूल होने से बच्चों को आने जाने में भी परेशानी होती है। एक एंबुलेंस को 150 से 200 मीटर की दूरी तय करने में 30 से 40 मिनट लगते हैं। निवासियों ने कहा कि वेंडर जोन सड़क पर स्थापित नहीं किए जा सकते हैं। इस संबंध में कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन

सेक्टर निवासी बलराज गोयल ने बताया कि इस संबंध में उनकी ओर से नोएडा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन को पत्र लिखकर, मौखिक और ऑनलाइन माध्यम से शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed