फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A truck laden with sand crushed two bike-borne youths

रेत से लदे ट्रक ने बाइकसवार दो युवकों को कुचला

Tue, 23 Nov 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
A truck laden with sand crushed two bike-borne youths
जेवर। जेवर खुर्जा मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार रेत से लदे ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों में ट्रक को कब्जे में लेकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के काठवाड़ा सिकंदराबाद निवासी योगेश (24) और अलीगढ़ निवासी किरण पाल (30) बाइक से जा रहे थे। सोमवार शाम को जेवर खुर्जा मार्ग पर नीमका गांव के समीप जेवर की तरफ से आ रहे रेत से लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे नीमका के ग्रामीण युवकों की हालात को देखकर आक्रोशित थे। ग्रामीण ट्रक को आग के हवाले करना चाहते थे।
विज्ञापन

लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। पुलिस एक युवक के पास आधार कार्ड मिला है। जिसमें उसका पता सिकंदराबाद का लिखा है। उसी युवक के फोन से पुलिस ने नंबर निकालकर परिजन को सूचना दी है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed