फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   a school principal in noida beaten at office

ग्रेटर नोएडा: फीस मांगने पर स्कूल के प्रिंसिपल को पीटा ऑफिस में भी तोड़फोड़, शिक्षिकाओं से भी अभद्रता करने का आरोप

Sat, 20 Mar 2021 06:29 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 20 Mar 2021 06:29 AM IST
सार

एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर की वारदात।
स्कूल के प्रबंधक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी।

विज्ञापन
a school principal in noida beaten at office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनकौर कोतवाली के अट्टा गुजरान गांव में स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर फीस मांगने से नाराज एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर ऑफिस में तोड़फोड़ कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घायल प्रिंसिपल को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल प्रबंधक ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा निवासी डॉ. बृज लता और उनके पति रमेश चंद शर्मा अट्टा गुजरान गांव में एक स्कूल चलाते हैं। शुक्रवार सुबह स्कूल प्रिंसिपल रमेश शर्मा जब अपने कार्यालय में थे, तभी गांव का एक दबंग व्यक्ति दो साथियों के साथ उनके ऑफिस में घुस आया और गाली गलौच शुरू कर दी। प्रिंसिपल ने कारण पूछा तो उनके ऑफिस में तोड़फोड़ कर पीटना शुरू कर दिया। प्रिंसिपल ने विरोध किया तो हमलावरों ने स्कूल की महिला शिक्षकों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रिंसिपल रमेश शर्मा ने बताया कि एक छात्रा को 3 दिन पहले फीस जमा करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर छात्रा के परिजन काफी नाराज थे। फीस देने की बजाय शुक्रवार को छात्रा के परिजन अपने साथियों के साथ ऑफिस में घुस आए और गाली गलौज कर मारपीट और तोड़फोड़ की। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed