फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A property dealer died under suspicious circumstances after falling from the 43rd floor of Supernova building

रोहित की मौत अभी राज है: 43वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत, पत्नी से चल रही थी अनबन; सालभर से धंधा भी था मंदा

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
सार

सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग शहर की सबसे ऊंची इमारत है। इसमें कुल 80 मंजिल बननी हैं और अभी 69 मंजिल तैयार हो चुकी हैं।

विज्ञापन
A property dealer died under suspicious circumstances after falling from the 43rd floor of Supernova building
नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपर नोवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से गिरकर एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर शाम सेक्टर-94 में हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आशंका जता रही है कि प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या की है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि अभी इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली के रानी बाग का रहने वाला 43 वर्षीय रोहित प्रॉपर्टी डीलर था। पिछले एक साल से उसका काम अच्छा नहीं चल रहा था। वह शनिवार शाम दिल्ली से मेट्रो के जरिये सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग प्रॉपर्टी देखने आया था। वहां एक ब्रोकर के साथ बिल्डिंग में गया और 43वीं मंजिल पर करीब एक घंटे तक प्रॉपर्टी को देखा और जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ब्रोकर ने नीचे चलने के लिए कहा तो रोहित ने फोन पर बात कर नीचे आने की बात कही। इसके बाद ब्रोकर जब नीचे पहुंचा तब तक रोहित संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग से नीचे गिर गया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके घरवालों से संपर्क कर जानकारी दी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रोहित की पत्नी से अनबन चल रही थी और वह फिलहाल अपनी मां के साथ रह रहा था। पुलिस का कहना है कि रोहित ने आत्महत्या की है। अभी तक घरवालों की तरफ से भी इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

नोएडा की सबसे ऊंची इमारत है सुपरनोवा
सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग शहर की सबसे ऊंची इमारत है। इसमें कुल 80 मंजिल बननी हैं और अभी 69 मंजिल तैयार हो चुकी हैं। यहां आवासीय व व्यवसायिक दोनों तरह की गतिविधियां होंगी। इस इमारत में फ्लैट, दुकानें बनी हुई है और कुछ परिवार इसमें रह भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed