फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A miscreant with bounty of Rs 25,000 on his head was injured in encounter

ग्रेटर नोएडा: गोतस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से 25000 का इनामी बदमाश घायल

Wed, 17 Mar 2021 07:31 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 17 Mar 2021 07:31 AM IST
सार

- पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से हुआ था गोकशी की घटना का खुलासा

विज्ञापन
A miscreant with bounty of Rs 25,000 on his head was injured in encounter
25000 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने कांबिंग कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से एक कार, दो तमंचे, रस्सी, चाकू, गंडासा और बेहोशी का इंजेक्शन बरामद किया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले महीने ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेस वे पर एक एसयूवी पलट गई थी। हादसे के बाद चालक किसी अन्य वाहन में सवार होकर फरार हो गए थे। कार में मांस देखकर ग्रामीणों ने गोकशी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने खुलासा किया था कि आरोपी लावारिस गोवंश को बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर गोकशी करते हैं। मंगलवार रात गोकशी के आरोपियों के कार में सवार होकर क्षेत्र में घूमने की सूचना पर पुलिस ने सेक्टर 151 जेपी अमन सोसायटी के पास उन्हें घेर लिया। इस पर बदमाशों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान अनूपशहर निवासी चमन के रूप में हुई है, उस पर 25000 का इनाम घोषित था। दूसरे आरोपी की पहचान बुलंदशहर के नाजिम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed