{"_id":"61b64d1a8e6b394d33252f24","slug":"a-minor-who-sold-vegetables-had-killed-the-old-lady-noida-news-noi620930894","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : नाबालिग ने लूटपाट के लिए की थी 80 साल की वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : नाबालिग ने लूटपाट के लिए की थी 80 साल की वृद्धा की हत्या
Mon, 13 Dec 2021 06:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 06:53 AM IST
सार
नाबालिग ने लूटपाट के लिए ईंट से सिर पर वारकर कुसुमलता सिंघल (80) की हत्या की थी। पुलिस ने महिला के घर से चोरी का फोन अजीत (22) नाम के युवक के पास से बरामद किया।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा है। नाबालिग ने लूटपाट के लिए ईंट से सिर पर वारकर कुसुमलता सिंघल (80) की हत्या की थी। पुलिस ने महिला के घर से चोरी का फोन अजीत (22) नाम के युवक के पास से बरामद किया। आरोपी अजीत को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर महिला के घर से लूटी गई जूलरी, दो मोबाइल फोन और नकद बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुसुमलता की ईंट से वारकर हत्या की गई थी। सीसीटीवी फुटेज की छानबीन में वारदात से पहले एक नाबालिग घर के अंदर ईंट लेकर जाता हुआ दिखा। वहीं कुसुमलता के परिजनों से बताया कि उनकी मां दो फोन इस्तेमाल कर रहीं थीं। दोनों फोन गायब थे। पुलिस ने दोनों फोन को सर्विलांस पर लिया। इनमें एक मुकुंदपुर इलाके में चालू था। फोन के आधार पर पुलिस की टीम मुकुंदपुर के ईसापुर भेजी गई। वहां से अजीत को हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि फोन उसके नाबालिग दोस्त ने 500 रुपये में बेचा था।
विज्ञापन
अजीत से पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। यह वही था जो सीसीटीवी फुटेज में ईंट लेकर घर के अंदर जाता दिख रहा था। पूछताछ में नाबालिग ने लूटपाट के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
8 दिसंबर को खरीदा था साग, घर के अंदर रखवाया था
नाबालिग परिवार के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहता है। वह ओल्ड राजेंद्र नगर में सब्जी बेचता था। 8 दिसंबर को कुसुमलता ने आरोपी से साग खरीदा था। खरीदने के बाद कुसुमलता ने उससे साग काटने के लिए कहा। बाद में साग को घर के अंदर भी रखवाया था। उसी दौरान नाबालिग ने महिला से पूछताछ में पता कर लिया था कि वह अकेली रहती है। उसी दिन नाबालिग ने महिला का एक फोन चोरी कर लिया था। नाबालिग को लगा कि बुजुर्ग महिला के घर से मोटा माल मिल सकता था। इसलिए उसने हत्या की साजिश रची थी।
शुक्रवार शाम को ईंट से वार कर मारा
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को वह महिला के घर के बाहर पहुंचा था। महिला फोन पर किसी से बात कर रही थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाया। महिला फोन बंद कर अंदर पहुंची तो आरोपी ईंट लेकर उनके पीछे अंदर आ गया। उसने महिला के सिर पर पीछे से वार दिया। महिला सोफे पर बैठ गई। आरोपी ने इसी दौरान दूसरा वार दिया। इसके बाद आरोपी जब तक महिला को मारता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात के बाद आरोपी को उम्मीद थी की कुसुमलता के घर से मोटा माल मिलेगा, लेकिन उनके घर से दो हजार रुपये, दो जोड़ी कानों के कुंडल, एक चांदी की अंगूठी व एक मोबाइल ही मिला। एक मोबाइल आरोपी पहले ही चुराकर ले गया था।
‘आरोपी पर चले बालिग की तरह मुकदमा’
नाबालिग की उम्र 17 साल और छह-सात माह है। वह पहले भी चोरी की वारदात में शामिल रह चुका है। जिस बेरहमी से उसने महिला की हत्या की, उसके आधार पर पुलिस पूरा प्रयास करेगी कि नाबालिग आरोपी को बालिग की तरह कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट में हर संभव प्रयास किया जाएगा।