{"_id":"696bb446acf9ea3323089e23","slug":"a-meeting-with-bussinessmen-nd-gst-tax-officers-noida-news-c-23-1-lko1064-85502-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य कर विभाग और व्यापारियों का संवाद, 400 से अधिक व्यापारी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य कर विभाग और व्यापारियों का संवाद, 400 से अधिक व्यापारी हुए शामिल
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। राज्य कर विभाग और स्थानीय व्यापारी संगठनों के बीच शनिवार को नॉलेज पार्क-3 स्थित जीएल बजाज कॉलेज के सभागार में व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों संग कई मुद्दों को लेकर बातचीत की, जहां करीब 400 व्यापारी शामिल हुए।
इस अवसर व्यापारिक मुद्दों, कर नीतियों और उनके कार्यान्वयन के तरीकों पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने अपने सुझाव और समस्याओं को विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा, वहीं अधिकारियों ने नियमों और प्रक्रियाओं को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू बनाने और विभाग व व्यवसायियों के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा जोन के अपर आयुक्त संदीप भागिया ने की। इस मौके पर अपर आयुक्त ग्रेड-2 राकेश कुमार वर्मा, संयुक्त आयुक्त योगेश विजय, संयुक्त आयुक्त दिनेश पाल, संयुक्त आयुक्त सुजीत जायसवाल, संयुक्त आयुक्त अनिल कुमार मौजूद रहे। वहीं व्यापारियों में युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, आईआईए ग्रेनो के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।