फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A magnificent performance, but luck deserted them at the very last turn.

Noida News: शानदार खेल, पर किस्मत ने आखिरी मोड़ पर साथ छोड़ा

Sun, 22 Mar 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
A magnificent performance, but luck deserted them at the very last turn.
शानदार खेल, पर किस्मत ने आखिरी मोड़ पर साथ छोड़ा
विज्ञापन

कड़े मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल में बैडमिंटन खिलाड़ी ममता रानी यादव का सफर थमा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-70 निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी ममता रानी यादव ने गोवा में आयोजित 48वीं इंडियन मास्टर्स (वेटरन) नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया लेकिन वह मेडल से एक कदम दूर रह गईं। कड़े मुकाबलों के बाद उनका सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया।

18 से 25 मार्च तक मनोहर पर्रिकर इंडोर स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट में ममता ने महिला सिंगल्स 60+, महिला डबल्स 60+ और मिक्स्ड डबल्स 55+ वर्ग में हिस्सा लिया। सिंगल्स में शानदार खेल दिखाते हुए 32 के राउंड से जीत की लय बनाई और लगातार मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं। वहीं क्वार्टर फाइनल में उनका सामना महाराष्ट्र की खिलाड़ी प्रेरणा से हुआ, जहां उन्हें कड़े संघर्ष के बाद 21-15 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और हर अंक के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

ममता ने बताया कि प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा था। मास्टर्स कैटेगरी में खिलाड़ी बेहद अनुभवी और प्रोफेशनल होती हैं, जिससे हर मैच चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हालांकि वह सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकीं लेकिन उनका प्रदर्शन यह दर्शाता है कि नोएडा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों की रैंकिंग और अंक तय होते हैं। हर दो साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन की प्रक्रिया होती है, जिसमें क्वार्टर और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed