फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Fire News huge fire broke out in a banquet hall one person died Delhi NCR News in Hindi

Noida Fire: बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की हुई मौत; दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 30 Oct 2024 08:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Oct 2024 08:39 AM IST
सार

Fire in Noida Today: थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना है। हादसे में इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। 

विज्ञापन
Noida Fire News huge fire broke out in a banquet hall one person died Delhi NCR News in Hindi
Noida Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-74 में आज तड़के एक बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धुएं का गुबार आसमान में छा गया। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फंसने से इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-74 स्थित निर्माणाधीन लोटस ग्रेनेडियर बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियों द्वारा आग को बुझाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक्वेट हॉल बडा होने के कारण आग को बुझाने में काफी समय लगा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर डीसीपी नोएडा, सीएफओ गौतमबुद्धनगर व अन्य अधिकारीगण मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने कहा, 'सेक्टर 74 में निर्माणाधीन लोटस ग्रैंड्योर बैंक्वेट हॉल में रात 3:30 बजे आग लगने की सूचना मिली। 3:40 बजे दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने में काफी समय लगा। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी सूचना मिली की कि इस घटना में परमिंदर नामक एक इलेक्ट्रीशियन की जलने से मृत्यु हो गई है। ऑपरेशन जारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed