फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A high speed BMW car hit a scooter, the girl died and two people were injured

नोएडा में BMW का कहर: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार तीन को मारी टक्कर, मासूम और उसके मामा की हुई मौत

Sun, 27 Jul 2025 11:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के पास शनिवार रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
A high speed BMW car hit a scooter, the girl died and two people were injured
तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार का कहर देखने को मिला। नोएडा चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के पास शनिवार रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पांच साल की बच्ची समेत तीन घायल हो गए। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीएमडब्ल्यू हादसे में एक और घायल की मौत हो गई है। शनिवार रात हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हुई थी। उसके साथ घायल हुए मामा राजा (25) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची के पिता गुल मोहम्मद का इलाज चल रहा है। सेक्टर-20 पुलिस ने लग्जरी कार को कब्जे में लिया। आरोपी चालक और उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार अपने साले के साथ अपनी पांच वर्षीय बेटी को चाइल्ड पीजीआई अस्पताल आए थे। दवा दिलाने के बाद स्कूटी से वापस जा रहे थे तभी गेट संख्या -03 के पास तेज रफ्तार से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई और उसके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शराब के नशे में थे दोनों पकड़े गए आरोपी
सूचना पर थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएमडब्ल्यू कार में सवार दो युवक अभिषेक और यश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जांच में खुलास हुआ है कि पकड़े गए दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। कार यश चला रहा था। साथ में अभिषेक बैठा हुआ था। दोनों आरोपियों के पिता कारोबारी हैं।  यश ने इसी वर्ष दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज से बीबीए किया है। कार सेल परचेज का काम शुरू किया था। यह बीएमडब्ल्यू जिस से हादसा हुआ, उसे गगनदीप सेक्टर-39 निवासी कारोबारी से 16 लाख रुपये में बिकवाने के लिए लिया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed