फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A friend was strangled to death by drunkenness

शराब के नशे में दोस्त का गला घोटकर की थी हत्या

Tue, 06 Apr 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
A friend was strangled to death by drunkenness
हत्या के आरोप में गिरफ्तार दोस्त बंटी। - फोटो : Grnoida
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के पीपलका गांव के करीब 13 दिन पहले जंगल में ककौड़ के अमीपुर बांगर गांव निवासी ओमवीर का क्षत-विक्षत शव मिला था। मंगलवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए ओमवीर के दोस्त जुनैदपुर निवासी बंटी को गांव से गिरफ्तार किया है। बंटी ने चांटा मारने का बदला लेने के लिए ओमवीर का गला घोटकर हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अंगोछा व तमंचा पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, ओमवीर कार चालक था। 17 मार्च को वह नौकरी पर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने 20 मार्च को बीटा-2 कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 22 मार्च को उसकी बाइक हतेवा गांव से बरामद हुई थी। 24 मार्च देर शाम क्षत-विक्षत हालत में उसका शव पीपलका गांव के जंगल में मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि करीब 6 माह पहले शराब के एक ठेके पर ओमवीर की बंटी से दोस्ती हुई थी। इसके बाद से दोनों अक्सर शराब पार्टी करने लगे थे। 17 मार्च को भी बंटी ने ओमवीर को फोन कर बुलाया था। इसके बाद दनकौर से शराब खरीदी और पीपलका गांव में पीने लगे। इस दौरान एक अन्य दोस्त भी आ गया। ओमवीर ने बंटी की जमीन को बिकवाने के लिए कागजात भी मंगाए थे, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और ओमवीर ने बंटी को चांटा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गुस्साए बंटी ने ओमवीर के ही अंगोछे से पहले गला दबाया और फिर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ने शव को जंगल में फेंक दिया और बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर हतेवा गांव में छोड़ दी। घटना में तीसरे दोस्त की संलिप्तता बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बता दें कि सर्विलांस की मदद से पुलिस पूर्व में भी आरोपी तक पहुंच गई थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वह घर से फरार हो गया था। आरोपी ने एक महिला के माध्यम से पुलिस से बचने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत देने को भी कहा था।

ओमवीर का फाइल फोटो।

ओमवीर का फाइल फोटो।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed