फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A family standing on the roadside was crushed by a speeding container, three died

सड़क किनारे खड़े एक परिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला, तीन की मौत

Sat, 07 May 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
A family standing on the roadside was crushed by a speeding container, three died
फिरोजपुर झिरका। सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे एक परिवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। जिसमें दो बच्चों और मां की मौके पर ही मौत हो गई। पिता और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को मांडीखेड़ा के अस्पताल भिजवाया गया। जहां ज्यादा हालत खराब होने पर घायलों को नलहड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चालक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने नौगावां बॉर्डर पर पकड़ा। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाठखोरी निवासी यूनुस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई फारुख (40) पत्नी जायसा (35), बेटी सादिया (7) बेटे साद (6), बेटे मोहम्मद (4) और हमजा (1) को लेकर किसी काम से फिरोजपुर झिरका की ओर जा रहा था। उनका परिवार सवारी के इंतजार में सड़क के एक तरफ खड़ा था। सामने से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें जायसा, सादिया, साद की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि फारूक, मोहम्मद और हमजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर राजस्थान अलवर की ओर फरार हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नौगावां बॉर्डर पर ही चालक को कंटेनर सहित दबोच लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed