{"_id":"66e85ca2ce161da27d0ad3f8","slug":"a-drunk-attendant-entered-the-icu-of-the-district-hospital-noida-news-c-1-gnd1002-2112933-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला अस्पताल के आईसीयू में नशे में घुसा तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला अस्पताल के आईसीयू में नशे में घुसा तीमारदार
विज्ञापन
डॉक्टर व स्टाफ से अभद्रता का वीडियो वायरल, जेल भिजवाने की दी धमकी
सीएमएस नई गाइडलाइंस के मुताबिक एफआईआर का दिया आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
जिला अस्पताल में रविवार रात आईसीयू में एक मरीज का तीमारदार शराब के नशे में घुस गया। आईसीयू में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होने के बाद भी वह पूरे समय घूमता रहा। उसने डॉक्टर व अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता की और खुद के ही मरीज का इलाज करने में बाधा पहुंचाता रहा। हालात यहां तक बिगड़ गए कि उसने अस्पताल स्टाफ को ही जेल भिजवाने की धमकी दे दी।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि एक मरीज के साथ आरोपी आया था। शराब के नशे में आरोपी आईसीयू में जबरन घुस गया। स्टाफ ने उससे उलझने की जगह मरीज को बचाने का प्रयास किया। मरीज को सीपीआर दिया गया। इस दौरान बीच-बीच में आकर आरोपी परेशान करता रहा। कई बार उसे मरीज के पास से हटाया भी गया। कई बार समझाने के बाद तीमारदार ने स्टाफ को ही परेशान करने के लिए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसका विरोध जब स्टाफ ने किया तो उसने पुलिस में शिकायत कर जेल भिजवाने की धमकी उी। अस्पताल की सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि यह सीधे तौर पर चिकित्सकीय स्टाफ की सुरक्षा से जुड़ा प्रकरण है। कोलकाता हादसे के बाद शासन से जारी नई गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस मामले में प्रबंधन की तरफ से एफआईआर कराई जा रही है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से भी लिखित शिकायत मांगी गई है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
वेंटीलेटर पर रखा गया मरीज
आईसीयू के नोडल अधिकारी डॉ. असद ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद मरीज को जिला अस्पताल लाया गया था। उसे सीधे आईसीयू में भर्ती कर इला शुरू किया। सीपीआर से उसकी जान बचाई जा सकी। मरीज अभी भी वेंटीलेटर पर है। तीमारदार की वजह से काफी दिक्कतें स्टाफ को रात के समय आईं। डर के माहौल में स्टाफ ने अपना काम किया।