फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A concrete decision cannot be taken on sending Seema Haider to Pakistan

Noida News: सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने पर ठोस निर्णय नहीं हो पा रहा

Tue, 29 Apr 2025 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
A concrete decision cannot be taken on sending Seema Haider to Pakistan
एफआरओ रिपोर्ट लंबित होने से दाखिल नहीं हो पाई है चार्जशीट
विज्ञापन

मोहम्मद बिलाल

ग्रेटर नोएडा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। ऐसे में पाकिस्तानी स्वदेश लौटने लगे हैं, लेकिन नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इसको लेकर कमिश्नरेट पुलिस कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) से सीमा हैदर के दस्तावेज सत्यापन संबंधी जवाब नहीं आने से न्यायालय में अबतक चार्जशीट दाखिल नहीं हो पाई है।

सीमा हैदर और सचिन को नोएडा पुलिस ने जुलाई 2023 को विदेशी अधिनियम के अनुच्छेद-14 और आईपीसी की अनुच्छेद-120बी (आपराधिक साजिश) के तहत हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में रत्तोदेरो कर्मकारणी थाना जेखमाबाद सिंध प्रांत पाकिस्तान की सीमा हैदर, रबूपुरा के सचिन मीणा व सचिन के पिता नेत्रापाल उर्फ नित्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में सभी को कोर्ट जमानत मिल गई।
विज्ञापन

सीमा हैदर की जमानत कराने वाले अधिवक्ता हेमंत पराशर का कहना है कि भले ही उन्होंने तब सीमा की जमानत कराई थी, लेकिन अब वह चाहते हैं कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जाए। कागजों में आज भी वह सीमा हैदर के अधिवक्ता हैं। उनका कहना है अगर सीमा को पाकिस्तान नहीं भेजा जा सकता है तो कम से कम उन्हें जबतक मामला न्यायालय में लंबित है। उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

नागरिकता के लिए किया है आवेदन
मामले की जांच यूपी एटीएस ने भी की थी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपी है, लेकिन सीमा हैदर के भारत में नागरिकता के लिए आवेदन करने और विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरओ) दस्तावेज सत्यापन की रिपोर्ट नहीं मिलने से पुलिस सीमा हैदर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

-----
मिथिलेश भाटी ने कहा सीमा को भेजा जाए पाकिस्तान
रबूपुरा निवासी मिथिलेश भाटी का कहना है कि जो महिला पाकिस्तान की नहीं हुई, वह भारत की क्या होगी। मिथिलेश ने सीमा को तुरंत पाकिस्तान भेजने की मांग की है। मालूम हो कि मिथलेश भाटी वही हैं जो लप्पू सा सचिन बयान देकर सुर्खियों में आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed