Video: ग्रेटर नोएडा में डीसीपी ऑफिस के बाहर कार ने की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो हो रहा वायरल
डीसीपी कार्यालय के पास नासा गोल-चक्कर पर काली फिल्म लगी एक कार से स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। यह स्टंट रील बनाने के उद्देश्य से किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉलेज पार्क स्थित डीसीपी कार्यालय के बाहर नासा गोल-चक्कर पर काली फिल्म लगी कार से स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में पांच कारें एक साथ सड़क पर चल रही हैं। इनमें से एक काले रंग की कार टेढ़ी-मेढ़ी ड्राइविंग करती दिख रही है।
वीडियो में पृष्ठभूमि में गाना बज रहा है। यह स्टंट रील बनाने के उद्देश्य से किया गया था। इस तरह के स्टंट से दूसरे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। यह सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अब ट्रैफिक पुलिस और नोएडा पुलिस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टैग किया है। लोगों ने इन चालकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इन कारों के मालिकों और चालकों की पहचान कर रही है। जल्द ही उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।