फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A car driver opened fire on a young man after he asked for side.

Noida News: साइड मांगने पर कार सवार ने युवक पर की फायरिंग

Mon, 03 Nov 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A car driver opened fire on a young man after he asked for side.
कोसीकलां। कोसी-शेरगढ मार्ग पर कार सवार को साइड न देना युवक को भारी पड़ गया। कार सवार ने युवक के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। कार सवार भाग जाने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव नगरिया सात विसा निवासी अजय 27 अपने 5-6 साथियों के साथ पैदल खेत पर जा रहा था। कोसी-शेरगढ़ मार्ग पर टाटम्बरी आश्रम के समीप दौताना की ओर से आ रहे एक कार सवार युवक ने हॉर्न बजाकर अजय से साइड मांगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवकों के साइड न देने कार सवार से कहासुनी हो गई तभी कार सवार युवक गुस्से में आ गया और कार से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली अजय के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लाेग वहां आ गए। ग्रामीणों को आता देख युवक कार लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घायल की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed