फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A 63 KVA transformer was installed six months ago, but there is no supply.01

Noida News: छह माह पहले लगा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर, आपूर्ति नहीं

Wed, 15 Oct 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A 63 KVA transformer was installed six months ago, but there is no supply.01
सकारपार। बांसी विद्युत खंड के पटखौली फीडर के क्षेत्र के कम्हरिया गांव में छह माह पूर्व 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा था। जिससे उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के निर्बाध बिजली मिल सकें लेकिन अफसोस की बात यह है कि ट्रांसफार्मर सिर्फ दिखावे में लगा है, यह आज तक संचालित नहीं हो सका। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है और वह काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के बारे में संबंधित उच्च अधिकारियों को कई बार सूचित किया लेकिन आज तक स्थिति ज्यों की त्यों बनीं हुई है। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में हाई वोल्टेज बिजली सप्लाई दौड़ रही है। शुरू में उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए गांव में 10-10 केबी के तीन ट्रांसफाॅर्मर लगे थे।
विज्ञापन

उसी समय पूरे गांव में पतली एलटी तार दौड़ाई गई थी। जिस समय गांव में 10-10 केबी का ट्रांसफाॅर्मर लगा था उस समय कनेक्शन धारी की संख्या कम थी, जिससे बिजली आपूर्ति संबंधित किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती थी लेकिन इस समय गांव में कनेक्शनधारियों की संख्या बढ़कर करीब 100 के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गांव में लगे 10 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर और पतले एलटी तार पर लोड पड़ रहा है, जिससे उसमें आए दिन फॉल्ट होता रहता है। यही कारण है कि गांव में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ यही है।

इस समस्या को देखते हुए बिजली विभाग ने छह माह पहले गांव में 63 केबी वाला ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया था लेकिन ट्रांसफाॅर्मर को आज तक चालू नहीं किया गया। गांव के शौकत अली, बक्सुल्लाह, शिवधनी, मो. याकूब, आबिद अली, मो. सोहेल, शैली, अब्दुल हकीम, जावेद आदि लोगों ने जल्द 63 केबी के ट्रांसफाॅर्मर को चालू करवाने और जर्जर एलटी तार को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed