फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A 120-meter-wide road will connect Noida Airport, passing through 13 sectors

Noida News: 13 सेक्टर सहित नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ेगी 120 मीटर रोड

Mon, 19 Oct 2026 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
A 120-meter-wide road will connect Noida Airport, passing through 13 sectors
अधूरे हिस्से का निर्माण पूरा करने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट की 130 मीटर रोड से भी जुड़ेगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के 13 सेक्टरों और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच आसान करने के लिए 120 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा। करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क के कुछ हिस्से में अभी काम अधूरा है। इसे फलैदा कट इंटरचेंज से भी जोड़ा जाएगा। इससे एयरपोर्ट के साथ फरीदाबाद और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर आवागमन आसान होगा। सड़क को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से आने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क से भी लिंक करने की योजना है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों के मुताबिक, सलारपुर अंडरपास से सेक्टर-22ई तक करीब आठ किलोमीटर सड़क बन चुकी है, जबकि दो किलोमीटर हिस्से में निर्माण कार्य जारी है। आगे करीब पांच किलोमीटर सड़क बनाने के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया चल रही है। यह काम पूरा होने के बाद सड़क को फलैदा कट इंटरचेंज से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली-गाजियाबाद से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

120 मीटर चौड़ी सड़क को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क से लिंक किया जाएगा। इससे दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद की ओर से एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए एक और मार्ग उपलब्ध होगा। सड़क के जरिए यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले इंटरचेंज तक भी पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य में इस सड़क को प्रस्तावित पलवल-खुर्जा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की भी योजना है। 130 मीटर चौड़ी सड़क को भी इस एक्सप्रेसवे से लिंक करने का प्रस्ताव है। दोनों सड़कों के जुड़ने से क्षेत्र में आंतरिक सड़क संपर्क मजबूत होगा।


इन 13 सेक्टरों को मिलेगा फायदा

करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क यमुना सिटी के सेक्टर-22ए, 22बी, 22सी, 22डी, 22ई, 22एफ, 23ए, 23बी, 23सी, 23डी, 23ई, 24 और 24ए को जोड़ने के लिए नियोजित की गई है। इन सेक्टरों में आवासीय, संस्थागत और मिश्रित उपयोग वाली टाउनशिप विकसित की जा रही हैं।
यीडा के जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी ने बताया कि 120 मीटर चौड़ी सड़क बनने से यमुना सिटी के प्रमुख सेक्टरों से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed