फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   95% people got first dose and 65% got second dose in the state: Yogi

प्रदेश में 95% लोगों को पहली व 65% को दूसरी डोज लगी : योगी

Wed, 19 Jan 2022 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
95% people got first dose and 65% got second dose in the state: Yogi
जिम्स के कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा। इसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 95 प्रतिशत टीके की पहली डोज लोगों को लग चुकी है। साथ ही, दूसरी डोज भी 62 फीसदी तक दी जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली व दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन व अस्पतालों की किल्लत महसूस हुई थी। समस्या को दूर करने के लिए ऑक्सीजन ट्रेन चलाई गई। एयरफोर्स से भी मदद ली गई। पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की जरूरत की पूरी करने के लिए 551 प्लांट स्थापित किए गए। इनमें से 11 प्लांट गौतमबुद्ध नगर में लगाए गए हैं। 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था। देश में करीब 157 करोड़ डोज उपलब्ध कराई गईं। इनमें से उत्तर प्रदेश को 23.75 करोड़ डोज मिलीं। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी के मंत्र का पालन करें। वैक्सीन जरूर लें।
विज्ञापन

गर्भवती, बीमार व बच्चों को सतर्क रहना होगा। निगरानी समिति गांव-गांव स्क्रीनिंग कर वैक्सीन दिला रही हैं। 5500 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी होम आइसोलेशन व अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। रोज करीब 50 हजार कॉल पर काम किया जा रहा है। संदिग्ध की पहचान के बाद टीम भेजकर उपचार दिलाया जा रहा है। जिम्स ने जिले में पहली व दूसरी लहर में अच्छा काम किया है। 300 बेड ऑक्सीजन, 130 बेड वेंटिलेटर के साथ यहां उचित व्यवस्था है। डेडिकेटेड अस्पताल भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों को दी जानी हैं 1.40 करोड़ डोज
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किशोरों को करीब 1.40 करोड़ डोज दी जानी हैं। इनमें से 62.83 लाख डोज उपलब्ध करा दी गई है। एहतियाती डोज भी करीब 5.29 लाख लोगों को दी जा चुकी है।
गौतमबुद्ध नगर में पहली डोज का लक्ष्य 100% पूरा
जिम्स के निरीक्षण पर आए मुख्यमंत्री ने जिले में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की तारीफ की और उत्साह बढ़ाया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर ने पहली डोज के 100 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया है। इसके अलावा किशोरों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 46 प्रतिशत किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।

देश में बनीं दोनों वैक्सीन प्रभावी हैं जिनकी मांग दूसरे देशों से भी आई है। ऐसे में टीके पर भ्रम की स्थिति में न रहे। खुद भी टीके की संपूर्ण डोज लें और दूसरों को भी प्रेरित करें। तीसरी लहर की आशंका अगस्त-सितंबर में जताई जा रही थी, जो अब ओमिक्रॉन के रूप में सामने आई है। इसका असर कम है। कुल सक्रिय मरीजों में एक प्रतिशत ही अस्पताल में भर्ती के लायक हैं, बाकी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। प्रदेश में 0.5 प्रतिशत सक्रिय केस हैं। गौतमबुद्ध नगर में भी 9500 सक्रिय केस हैं, इनमें से 200 लोग अस्पताल और बाकी होम आइसोलेशन में हैं। इनसे लगातार संवाद स्थापित कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed