फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   93 Year old defeat corona

93 वर्षीय बुजुर्ग कवि ने दी कोरोना को मात

Mon, 08 Jun 2020 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
93 Year old defeat corona
94 वर्षीय बुुजुर्ग कवि ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। रविवार को 94 वर्षीय बुजुर्ग कवि एएम जुत्शी गुलजार सहित जिले में 84 लोगों ने कोरोना को मात दी है। सबसे अधिक 42 मरीज राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) से डिस्चार्ज किए गए। शारदा से 22 और कैलाश अस्पताल से 20 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। ठीक हुए मरीजों से घर पर 14 दिन क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
सेक्टर-26 में रहने वाले बुजुर्ग कवि एएम जुत्शी गुलजार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एक जून को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनकी हालत काफी खराब थी। सांस नहीं ले पा रहे थे। उन्हें सीधे आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टर अभिषेक देशवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। एक डॉक्टर हमेशा उनके पास मौजूद रहता। इलाज के दौरान पाइप के जरिए उन्हें तरल खाद्य पदार्थ दिया जा रहा था। स्थिति सामान्य होने पर तीन दिन बाद आइसोलेशन के सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल से जाते समय भावुक हुए कवि ने मेडिकल स्टाफ से कहा कि आप लोगों ने नई जिंदगी दी है।
विज्ञापन

दो मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को 42 मरीजों को घर भेजा गया। इसमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें दो मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया गया है। सभी मरीजों ने यहां की सुविधाओं की सराहना की है। उन्हें 14 दिन घर में क्वारंटीन रहने, सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टाफ ने की पुष्पवर्षा
शारदा अस्पताल से 22 मरीजों को डिस्चार्ज करते समय मेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर व पुष्प वर्षा कर सभी को विदाई दी। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि अब तक शारदा अस्पताल से 180 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस समय अस्पताल में 79 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, कैलाश अस्पताल से भी रविवार को 20 मरीज घर भेजे गए। अस्पताल के प्रभारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक यहां 45 मरीज ठीक किए जा चुके हैं। जबकि 30 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed