{"_id":"5c06be1fbdec22417d629aa1","slug":"91543945759-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने दी मंजूरी, साढ़े चार करोड़ से बुझेगी नौ गांवों की प्यास।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने दी मंजूरी, साढ़े चार करोड़ से बुझेगी नौ गांवों की प्यास।
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग ने दी मंजूरी, नौ गांवों की बुझेगी प्यास
नूंह। जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग ने जिले के नौ गांव के लोगों की प्यास बुझाने के लिए खाका तैयार किया, जिसे उच्च अधिकारियों से मंजूरी भी मिल गई है। इस योजना पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अभी भी पेयजल संकट रहता है। इन गांवों में लोगों को पानी जुटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। विभाग ने ऐसे गांवों की पहचान कर उनमें पानी पहुंचाने की योजना को मंजूरी देते हुए पुन्हाना खंड के आंधाकी, पैमा खेड़ा, फरदड़ी, लफूरी, बडका, घीडा, मुबारिकपुर, बिसरू, नाटौली को शामिल किया गया है। इन गांवों में पानी छोटे-बड़े बूस्टिंग स्टेशन बनाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा। योजना को मंजूरी देते हुए विभाग ने राशि भी जारी कर दी है। उम्मीद है कि जल्द टेंडर लगने के बाद इस योजना पर काम शुरू हो जाए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुधीर ने बताया कि इस योजना के तहत नौ गांवों में पानी पहुंचाया जाएगा और इस पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च होगा। जल्द ही टेंडर छोड़कर काम शुरू कराया जाएगा। ब्यूरो