{"_id":"5b757a8142c792421c372024","slug":"91534425729-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन
Updated Thu, 16 Aug 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद नाबालिग आरोपी फरार
एजेंसी
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चार साल की मासूम से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 14 साल का लड़का फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अक्सर पीड़िता के घर टीवी देखने आता था।
सब इंस्पेक्टर मनोहरलाल पटेल ने बताया कि बुधवार शाम को पीड़िता अपने घर पर अकेली थी, उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम ने यह बात अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद उन्होंने घाटिया थाने में इसकी शिकायत दी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पटेल ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। सूबे में हाल में नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल ही 12 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी को मौत की सजा के कानून को मंजूरी दी है।