फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मजदूर की मौत

मजदूर की मौत

Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की मौत
निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-63 में बुधवार रात को एक निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से मजदूर गिर गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर-63 के बी ब्लॉक में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। उसी में बिहार के अररिया निवासी अजीत पासवान (22) भी मजदूरी करता था। बुधवार रात अजीत ने शराब पी और बिस्तर लेकर सोने के लिए चला गया। लेकिन शराब के नशे में वह रात में नीचे गिर गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग नीचे पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed