{"_id":"5b632def4f1c1b27618b82d6","slug":"91533226479-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों का आना शुरू, तैयारियां अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों का आना शुरू, तैयारियां अधूरी
Updated Thu, 02 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: कांवड़ियों का आना शुरू, तैयारियां अधूरी
ओखला बैराज पर अब तक नहीं बना अलग गलियारा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बोल बम के जयकारों के बीच कांवड़ियों के जत्थे नोएडा के रास्ते गुजरने लगे हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां अभी अधूरी हैं। ओखला बैराज मार्ग पर कांवड़ियों के सुरक्षित सफर के लिए अलग से गलियारा अब तक नहीं बनाया जा सका है। कांवड़ मार्ग पर शिविर बनाने का काम भी अब तक पूरा नहीं हो सका है।
इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा और ओखला बैराज पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो सकी हैं। इसकी वजह स्टाफ की कमी और सिपाहियों का वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहना बताया जा रहा है। गाजियाबाद से हिंडन के किनारे चिल्ला रेगुलेटर होकर कांवड़ियों का रेला नोएडा में प्रवेश करने लगा है। हर साल हजारों कांवड़ यात्री ओखला पक्षी विहार के रास्ते ओखला बैराज पर पहुंचते हैं और यहां से हरियाणा व राजस्थान के लिए रवाना होते हैं। कांवड़ यात्रियों की भीड़ के कारण ओखला बैराज पर यातायात व्यवस्था न बिगडे़, इसको ध्यान में रखते हुए हर साल पक्षी विहार के गेट से लेकर बैराज तक लोहे के बैरियर लगाकर अलग गलियारा बनाया जाता है। इस बार ऐसी कोई तैयारी अब तक नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हैं, जिसमें ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कार्यक्रम के बाद कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
भारी वाहनों पर नहीं लगा अंकुश
ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा के रास्ते एनएच-24 पर जाने वाले भारी वाहनों का रूट एक्सप्रेस वे की तरफ डायवर्ट किया है, लेकिन बुधवार को पहले की तरह भारी वाहन नोएडा से होकर एनएच-24 पर बेरोकटोक जाते दिखाई दिए। इसके चलते एनएच पर वाहनों का खासा दबाव बढ़ गया था।