फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9-year-old girl dies of snakebite in Rampur Bangar village

ग्रेटर नोएडा: मंदिर जा रही थी नौ साल की मासूम बच्ची, रास्ते में सांप ने डस लिया, पूरा शरीर पड़ गया था नीला

Mon, 27 Jul 2026 10:17 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 27 Jul 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
9-year-old girl dies of snakebite in Rampur Bangar village
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बांगर में मंदिर में दर्शन करने जा रही बच्ची (9) को सांप ने डस लिया। ग्रामीणों ने बच्ची को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गांव रामपुर बांगर निवासी राहुल कुमार की 9 वर्षीय बेटी छवि हर दिन मंदिर दर्शन करने जाती थी। 

विज्ञापन


राहुल ने बताया कि शनिवार को भी छवि सुबह बाबा जाहरवीर गोगाजी के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में जहरीले सांप ने उसे काट लिया। देखते ही देखते उसका शरीर नीला पड़ गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गांव के लोग काटने वाले सांप को भी ढूंढ़ते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


झाड़ फूंक नहीं, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क 
बारिश के दिनों में सांप के काटने की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसके लिए प्रशासन ने पहले ही गाइडलाइन जारी की है और आमजनों से अपील की है कि जहरीले सांप के काटने की स्थिति में वह किसी तरह की झाड़ फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। अगर किसी को सांप काटता है तो तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल में संपर्क करके चिकित्सीय इलाज लें। जेवर सीएचसी अधीक्षक डॉ सर्फे जेया ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सांप काटने के एंटी डोज इंजेक्शन उपलब्ध हैं। जिससे लोगों को तत्काल उपचार दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed