फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   9 people took the form back, there will be competition between 52

9 लोगों ने लिया पर्चा वापस, 52 के बीच होगा मुकाबला

Mon, 12 Apr 2021 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
9 people took the form back, there will be competition between 52
नामांकन पत्र वापस लेते सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया रविवार को पूरी कर ली। जिला पंचायत सदस्य के पांच पदों पर कुल 52 प्रत्याशी दावेदारी पेश करेंगे, जबकि भाजपा के बागी समेत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। नाम वापसी के बाद जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के पांच पदों पर कुल 62 लोगों ने 68 नामांकन पत्र जमा हुए थे। इनमें से एक नामांकन पत्र जांच में शनिवार को निरस्त कर दिया गया। रविवार को 9 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है। वहीं, कलेक्ट्रेट में निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं। तीन बजे के बाद आरओ के कमरे के बाहर भीड़ जमा हो गयी थी। प्रत्याशी मनपसंद चिह्न की मांग कर रहे थे, लेकिन आयोग की गाइडलाइन के तहत आवंटित किये गए।
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने के समय दिख रहा था गम
भाजपा के सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान ने बगावत दिखकर वार्ड-5 पर निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया था। वे पार्टी से वार्ड-5 का टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट किसी और को दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में नामांकन कर दिया था। रविवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा के निर्देश और पार्टी के अन्य नेताओं के मनाने के बाद सतपाल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। नाम वापसी के समय उनके साथ एमएलसी श्रीचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय भाटी और पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी मौजूद रहे। रिटर्निंग अफसर ने भी किसी दबाव में आकर नामांकन पत्र वापस लेने के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-3 से दो और वार्ड-2 से एक नामांकन वापस
वार्ड नंबर तीन से दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापसलिया है। इनमें दतावली निवासी आदेश और सलारपुर कला निवासी हरेंद्र शामिल है। वार्ड नंबर दो से दुजाना गांव निवासी प्रिया ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed