फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   87 new policemen seen in zeal during the parade

परेड के दौरान जोश में दिखे 87 नए पुलिसकर्मी

Sat, 29 May 2021 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
87 new policemen seen in zeal during the parade
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस की ताकत बढ़ाने के लिए पिछले छह माह से प्रशिक्षण ले रहे 87 रिक्रूट आरक्षियों का छह माह का प्रशिक्षण पूरा हो गया। शुक्रवार को नए आरक्षी सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए और जोश व जज्बे से लबरेज दिखाई दिए। वहीं, कोविड प्रोटोकॉल के चलते उनके परिजन ने वर्चुअल परेड देखी। इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सभी आरक्षियों को सत्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। सभी रिक्रूट आरक्षियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर चार अलग-अलग टोलियों में विभाजित होकर परेड में भाग लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने परेड की सलामी ली व सभी रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं। पासिंग आउट परेड के मौके पर प्रशिक्षण के दौरान वाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने वाले आरटीसी प्रभारी अशोक यादव, आईटीआई योगेंद्र नागर, आईटीआई चाहत राम, आईटीआई नौबत राम, आईटीआई राजेश, पीटीआई उपेन्द्र, पीटीआई श्याम सिंह तथा अंत:विषयों मे उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षक निरीक्षक प्रभाष चंद्र, उपनिरीक्षक अवनीश व उपनिरीक्षक राहुल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रिक्रूट आरक्षी अवधेश कुमार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आरक्षी चुने गए। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर ने रिक्रूट आरक्षियों के स्वजन के लिए जूम एप के माध्यम से परेड देखने की विशेष व्यवस्था की गई, ताकि उनके परिजन घर पर सुरक्षित रहते हुए परेड देख सकें। पासिंग आउट परेड के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय पुष्पांजलि देवी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed