फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   864 crore will spend in three projects of Noida athourity

864 करोड़ से परवान चढ़ेंगी प्राधिकरण की 3 परियोजनाएं

Wed, 01 Jul 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
864 crore will spend in three projects of Noida athourity
पृथला गोल चक्कर
864 करोड़ से परवान चढ़ेंगी तीन परियोजनाएं
विज्ञापन

नोएडा। शहर में 864 करोड़ रुपये की लागत से तीन परियोजनाएं जल्द ही परवान चढ़ने वाली हैं। जुलाई में तीनों परियोजनाओं का टेंडर होगा। इनमें नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर, नोएडा गोल्फ कोर्स और पर्थला फ्लाईओवर शामिल हैं। तीनों परियोजनाओं से शहरवासियों को काफी लाभ होगा। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि इन तीनों प्रमुख परियोजनाओं का टेंडर जुलाई में हो जाएगा। इसके बाद कोशिश होगी कि इनका काम जल्द से जल्द शुरू हो जाए। लॉकडाउन की वजह से काफी बाधाएं आईं, लेकिन अब प्राधिकरण किसी भी काम को ठंडे बस्ते में नहीं डालना चाहता। यही वजह है कि इन तीनों परियोजनाओं का काम जल्द शुरू कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर से मिलेगी अलग पहचान
सेक्टर-94 में बनने जा रहे नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर से शहर को अलग पहचान मिलेगी। वैसे तो परियोजना की कुल लागत करीब 2000 करोड़ आएगी, लेकिन प्राधिकरण ने इसमें से 684 करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है। बाकी पैसा अलग-अलग एजेंसियों से निकालने की योजना है। इसका डिजाइन पहले ही तैयार कर लिया गया है। यह ओखला बर्ड सेंच्युरी मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो। इसे चार अलग-अलग हिस्सों में बनाया जाएगा। इनमें से तीन मिक्स लैंड यूज के तौर पर बनेंगे और इन्हें निवेशक बनाएंगे। एक हिस्से में होटल, हैबिटेट और कन्वेशन सेंटर बनेगा। इसके अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑडिटोरियम, बैंक्वेट हॉल, हैबिटेट पार्क, आर्ट गैलरी, म्यूजिकल फाउंटेन, फूड कोर्ट व एक्सपो सेंटर भी होगा। अधिकारियों का कहना है कि यह दिल्ली के हैबिटेट सेंटर से काफी बेहतर होगा।
विज्ञापन

गोल्फ कोर्स के साथ होगा क्लब
सेक्टर-151 ए में नोएडा का दूसरा गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा। गोल्फ कोर्स परिसर में क्लब, मीटिंग हॉल और पार्क आदि का निर्माण किया जाएगा। इसमें 90 एकड़ में 18 होल्स वाला गोल्फ कोर्स के अलावा क्लब बनाया जाएगा। परियोजना की लागत करीब 90 करोड़ रुपये आएगी। खास बात यह कि इसके आसपास औद्योगिक सेक्टर विकसित किया जा रहा है, ताकि निवेशकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर दिलाएगा जाम से राहत
पर्थला चौक पर जाम की समस्या पुरानी है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने यहां पहले अंडरपास बनाने की योजना बनाई, लेकिन बाद में फ्लाईओवर बनाने की योजना पर मुहर लगी। यह एमपी-3 रोड के समानांतर होगा। इसके आसपास से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो भी निकलेगी। इसके निर्माण में 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बनने से सेक्टर-121, 122, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 51, 52 और ग्रेनो वेस्ट सहित गाजियाबाद से आने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed