फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   8500 crore investment and 50 thousand will get employment

8500 करोड़ का निवेश और 50 हजार को मिलेगा रोजगार

Wed, 25 May 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
8500 crore investment and 50 thousand will get employment
नोएडा। लखनऊ में 3 जून को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होगा। यहां प्रदेश स्तर पर अलग-अलग शहरी निकायों की ओर से निवेश और रोजगार की जानकारी दी जाएगी। नोएडा प्राधिकरण की ओर से भी भविष्य में 8500 करोड़ के निवेश और करीब 50 हजार लोगों को रोजगार देने का दावा सरकार के सामने किया जाएगा। इस बाबत एक प्रस्तुतिकरण सेरेमनी में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से बीते कुछ माह में देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों को 57 प्लॉट आवंटित किए गए हैं। इन कंपनियों की ओर से करीब 14-15 हजार करोड़ का निवेश करने का वादा किया गया है। इन कंपनियों में से 51 प्रोजेक्टों की अंतिम सूची बनाई गई है। इससे करीब 8500 करोड़ के निवेश और करीब 50 हजार लोगों को रोजगार देना सुनिश्चित किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से इस सूची को अंतिम रूप देते हुए एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद यह तय हो जाएगा कि नोएडा की ओर से कितने करोड़ का निवेश ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में दिखाया जाएगा। इस बाबत तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

आइकिया को शामिल करनेे पर संशय
प्राधिकरण ने विदेशी कंपनी आइकिया को जमीन दी है। आइकिया ने नोएडा में करीब 5500 करोड़ के निवेश की गारंटी दी है, लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि प्रोजेक्ट को सेरेमनी में ले जाया जाएगा या नहीं। इस बाबत अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों को भी किया गया आवंटन
मदरसन ग्रुप, हल्दीराम, केंट आरओ, यूफ्लेक्स, डिक्सन टेक्नोलॉजी, एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फेलिक्स हेल्थकेयर, मिठास, रोटोपंप, रिप्लिका, एआरजी आउटलेयर, वेबवर्क, अडोरा।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा-परिचर्चा के लिए यह एक प्रकार का आयोजन है। यहां प्रदेश के अलग-अलग शहरों में होने वाले निवेश के बारे में बताया जाएगा। यूपी में 75 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य इस बार रखा गया है। इसी कड़ी में नोएडा भी अपने क्षेत्र में निवेश को लेकर जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed