{"_id":"5c0478e6bdec224166059de3","slug":"81543796966-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के लिए
------------
हेडिंग: ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत
सबहेड : काफी देर तक दोनों युवक सड़क पर तड़पते रहे नहीं दी किसी ने सूचना
दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, ट्रक चालक की तलाश कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-60 अंडरपास के पिलर नंबर-3 पर एक ट्रक ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
पुलिस के मुताबिक, मैनपुरी के हदवा निवासी विशाल (19) और ममूरा के श्रमिक कुंज निवासी राजा (20) दोनों दोस्त थे। दोनों श्रमिक कुंज कॉलोनी में रह रहे थे। विशाल कक्षा 12वीं का छात्र था और राजा एक परचून की दुकान चलाता था। शनिवार देर रात को दोनों बाइक पर सवार होकर सेक्टर-60 अंडरपास से गुजर रहे थे। पिलर नंबर तीन के पास तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक को टक्कर हो गई। इससे युवक काफी तेजी से डिवाइडर से टकराए। उनके चेहरे और सिर में गंभीर चोट आ गई। दोनों काफी देर तक वहां पर तड़पते रहे। अंडरपास से वाहन भी गुजरे, लेकिन किसी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को सूचना देने का प्रयास नहीं किया। काफी देर बाद वहां से गुजरे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी तो सेक्टर-60 चौकी इंचार्ज रोशन सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। राजा किसी एक प्रकरण में कुछ दिन पहले ही गौतमबुद्ध नगर की जेल से छूटकर आया था। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ज्यादा खून बहने से हुई युवकों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवकों के काफी देर तक पडे़ रहने से ज्यादा खून बह गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। यदि राहगीर समय से सूचना दे देते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
--------
समय से सूचना मिलती तो युवकों को बचाया जा सकता था। घटनास्थल पर कोई हेलमेट भी नहीं था। अगर युवक हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच सकती थी। एक युवक कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
-अपंकज सिंह, इंस्पेक्टर थाना सेक्टर-58