{"_id":"5bfadfabbdec2241c93701ff","slug":"81543167915-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीआर की राह में बाधक बने 11 मकान जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीआर की राह में बाधक बने 11 मकान जमींदोज
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनपीआर की राह में बाधक बने 11 मकान जमींदोज
गुरुग्राम। उमंग भारद्वाज चौक से नॉर्दन पैरिफेरल रोड (एनपीआर) पर हाईवे के निर्माण में लंबे समय से राह में रोड़े बने मकानों पर रविवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने संयुक्त रूप से तोड़फोड़ की कार्रवाई की। भारी पुलिसबल की मौजूदगी में करीब 6 घंटे चली कार्रवाई में 11 मकानों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान एचएसवीपी, जीएमडीए और पुलिसबल के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
उमंग भारद्वाज चौक से लेकर एनपीआर द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच बन रहे 3.3 किमी लंबे रोड पर 33 मकान आए हुए थे। एचएसवीपी की ओर से इन मकान मालिकों को नोटिस जारी किए जाने के बाद जिन मकानों का कुछ हिस्सा अड़चन पैदा कर रहा था उन्होंने खुद से ही मकान तोड़ दिए। लेकिन नोटिस के बावजूद कई मकान मालिकों ने घर खाली नहीं किए। दो दिन पहले विभाग की ओर से अंतिम नोटिस दिए जाने के बाद रविवार सुबह ही तोड़फोड़ दस्ते के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीएम संजीव सिंगला की अगुवाई में मकान मालिकों के विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर तैनात रहा। इसके बाद मकानों को तुरंत खाली कराते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। जीएमडीए एक्सईएन अमित राठी के मुताबिक, जमीन खाली कराने के बाद यहां हाईवे का निर्माण शुरू किया जाएगा। अब भी 13 मकानों का मामला कोर्ट में लंबित है।