{"_id":"5bf44380bdec2269724a8c50","slug":"81542734720-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्द नियंत्रण विभाग पर राजस्थान के व्यक्ति के नाम लायसेंस जारी करने का आरोप।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्द नियंत्रण विभाग पर राजस्थान के व्यक्ति के नाम लायसेंस जारी करने का आरोप।
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग पर लाइसेंस जारी करने में धांधली का आरोप
- ग्रामीणों की शिकायत पर जिला उपायुक्त ने एसडीएम को दिए जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर झिरका। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रण विभाग पर तिगांव के ग्रामीणों ने राजस्थान के व्यक्ति को राशन वितरण लाइसेंस देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिला उपायुक्त को दी है। डीसी मेवात पंकज कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखकर सारे मामले की जांच एस डी एम फिरोजपुर झिरका प्रशांत अटकान को करने के आदेश दिए हैं।
तिगांव गांव के शौकीन, आलम, हफीज, बसगरी, कालू, मकसूदन आदि ने जिला उपायुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया के जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रण विभाग ने तिगांव में राशन वितरण का नया लाइसेंस राजस्थान(अलवर) के रहने वाले शब्बीर के नाम से जारी किया है, जो कि विभाग के नियमों के विपरीत है। लाइसेंस जारी होने वाले दिन तक शब्बीर का नाम राजस्थान के सभी सरकारी पहचान दस्तावेज में दर्ज था। नया डिपो धारक निरन्तर राजस्थान में रहता है। शब्बीर के नाम से जारी लाइसेंस से उसका रिश्तेदार तिगांव में राशन वितरण का काम कर रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि डिपो धारक ने अक्टूबर माह का गेहू,तेल सारा गायब कर दिया।
मामले में तिगांव के विभागीय सर्कल इंचार्ज अजीज अहमद का कहना है कि लाइसेंस को विभाग के उच्चाधिकारियों ने उनकी बिना अनुमति के जारी किया है।
एसडीएम ने डिपो धारक व शिकायतकर्ता और खाद्य आपूर्ति नियंत्रण विभाग को दस्तावेज सहित बुधवार को अपने कार्यालय में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
सारे मामले की जांच की जा रही है। आरोप सत्य पाए गए तो दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सीमा शर्मा जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रण अधिकारी