{"_id":"5be9c139bdec22722526de6d","slug":"81542046009-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने प्रधानमंत्री के समारोह स्थल की तैयारियां जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने प्रधानमंत्री के समारोह स्थल की तैयारियां जांची
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने प्रधानमंत्री के समारोह स्थल की तैयारियां जांची
गुरुग्राम। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी)एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह की तैयारी के सिलसिले में प्रदेश भाजपा के बाद राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्च अधिकारियों के साथ सोमवार को सुलतानपुर में उद्घाटन समारोह स्थल का मुआयना किया। यहां 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा में केएमपी एक्सप्रेसवे एवं कई अन्य परियोजनाओं को उद्घाटन करेंगे।
गुरुग्राम में हरियाणा सीएसआर समिट-2018 में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उच्च अधिकारियों के साथ सुलतानपुर पहुंचे। अधिकारियों से सभा स्थल पर की जाने वाली व्यवस्था का ब्यौरा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंच बनाने के स्थान के साथ-साथ मंच के आकार के बारे में भी जानकारी ली। मुख्य मंच के साथ एक अन्य मंच भी बनाने के निर्देश दिए। इस मंच पर उन नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को बैठाया जाएगा जिन्हें मुख्य मंच पर स्थान नहीं मिल पाएगा। वहीं अधिकारियों ने जनता के बैठाने की व्यवस्था के बारे में भी अवगत कराया।
अधिकारियों ने बताया, आमजन को बैठाने के लिए ब्लॉक बनाए जाएंगे और उनमें कुर्सियां लगाई जाएगी। वहीं सभास्थल के चारों ओर और उसकी तरफ आने वाले रास्तों पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और उपलब्धियों के संबंध में होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।